Home Uncategorized किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को
Uncategorizedउत्तराखंडसमाज

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

141

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर 9 फरवरी को बैठक कर नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया।
सोमवार को किसान यूनियन के अध्यक्ष राज किशोर साह की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का सीध लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार के चहेतों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में संगठन को मजबूत बनाना पड़ेगा, जिसमें कि एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर सकेगा। बैठक में उन्होंने निर्णय लिया कि यूनियन गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी और संगठन में महिला किसानों को ज्यादा जोड़ा जाएगा। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। बताया कि 9 फरवरी को जिला स्तरीय यूनियन की बैठक होगी, जिसमें दुबारा कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन करायत, मोहन पांडेय, गंगा दत्त जोशी, कैलाश सिंह,गोपाल महर, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते