लोहाघाट। अल्पाइन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहाघाट में इस बार शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः माफ होगा। स्कूल प्रबंधन ने लिया अहम फैसला।
रविवार को स्कूल के चैयरमेन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि इस वर्ष स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्तर की संबद्धता प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुल्क पूर्णतः माफ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह स्कूल एक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय है, जहां विज्ञान एवं कला संकाय में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और सभी विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। स्कूल प्रबंधन के इस फैसले का क्षेत्र के अभिभावकों ने खुशी जताकर स्वागत किया।






















Leave a comment