Home उत्तराखंड जनपदीय वाद-विवाद, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभा
उत्तराखंडशिक्षा

जनपदीय वाद-विवाद, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभा

287

 

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय वाद-विवाद,भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डायट प्राचार्य डॉ. दिनेश खेतवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण सिंह ऐरी ने बताया कि जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूना बोहरा की सृष्टि माहरा और जीआईसी गरसाड़ा की मीनाक्षी प्रथम, जीजीआईसी लोहाघाट की तनूजा बोहरा और गोकुल फर्त्याल ने द्वितीय स्थान पाया। क्विज माध्यमिक स्तर में जीआईसी गरसाड़ी के चंचल जोशी,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा की प्रियंका बोहरा और नीरज जोशी ने द्वितीय तथा वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी कर्णकरायत के अमन कुमार ने प्रथम, जीआईसी कामाज्यूला के सचिन सिंह तथा निकेत सिंह ने द्वितीय स्थान। भाषण में जीआईसी बाराकोट की अंशिका अधिकारी प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक खूनाबोरा की महिमा बोहरा द्वितीय तथा जीआईसी बापरू के विकास सिंह तृतीय स्थान पर रहे। संचालन शिवराज सिंह तड़ागी ने किया। प्रतियोगिता में खंड संयोजक और मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय,रवीश पचौली, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ. पारुल शर्मा,डॉ. एलएस यादव,नवीन उपाध्याय,डॉ. कमल गहतोड़ी,योगिता पंत रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते