Home उत्तराखंड गोविंद के विनम्र स्वभाव और जनता से सीधे संवाद ने दिलाई पालिका की कुर्सी
उत्तराखंडचुनाव

गोविंद के विनम्र स्वभाव और जनता से सीधे संवाद ने दिलाई पालिका की कुर्सी

418

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा की बंपर जीत का श्रेय लोगों ने विनम्र स्वभाव और जनता से सीधा संवाद बताया। इसके साथ ही भाजपा का बेहतरीन टीम वर्क और दमदार बूथ मैनजमेंट से जीत में मदद मिली।
नगर निकाय चुनाव में वर्ष 2013 में भाजपा अध्यक्ष पद से विजयी प्रत्याशी गोविंद वर्मा की पत्नी लता वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रमा वर्मा को 694 मतों से हराया था। तब गोविंद ने भविष्य के लिए रणनीति बना दी। उन्होंने अपने मधुर व्यवहार का परिचय घर-घर तक पहुंचाया। इसी के चलते वर्ष 2018 में गोविंद वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा। हालांकि तब भाजपा से टिकट न मिलने के कारण गोविंद बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में कूदे। जिसमें उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। तब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक ओली को 157 वोट से पराजित किया। इस बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने ओबीसी सीट होने के बावजूद भी गोविंद की लोकप्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद से टिकट दे दिया। जिसमें जनता ने गोविंद को भरपूर समर्थन दिया। वर्मा ने अपनी जीत के बाद कहा कि नगर की जनता ने मेरा साथ दिया है। जिसमें हमेशा उनकी आशाओं के अनुकूल कार्य करुंगा। उन्होंने कहा कि  सीएम धामी की आदर्श जिला बनाने की अवधारणा को लेकर नगर में विकास कार्य होंगे। उन्होंने अपनी जीत पर नगर की समस्त जनता, सीएम धामी और समस्त भाजपा परिवार का आभार जताया।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते