लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधर अधिकारी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।
मंगलवार को कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के पिता गिरधर अधिकारी ने कहा कि निकाय चुनाव में पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपात कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। गिरधर ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक भी पकड़ रहे हैं और भाजपा को खुली छूट दी है। भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बढते बहुमत के कारण परेशान हो गई है। उन्होंने अराजकता पर लगाम लगाने की मांग की है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस हर क्षेत्र में रुटिन चैकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ यातायात नियमों का उल्लंधन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा की बढती लोकप्रियता से सब घबरा गए हैं। इसलिए उलजलूल टीका टिप्पणी कर रहे हैं।






















Leave a comment