Home उत्तराखंड कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे लोहाघाट में जनसभा और रोड शो
उत्तराखंडचुनाव

कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे लोहाघाट में जनसभा और रोड शो

511

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव के चलते प्रदेश के मुख्य मंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी नगर लोहाघाट में रोड शो और जनसभा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर के हर घर जाकर लोगों से स्टेशन बाजार में होने वाली जनसभा में शामिल होने का अनुरोध किया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, सचिन जोशी और जीवन गहतोड़ी ने बताया कि सीएम धामी जीआईसी हैलीपैड में उतरने के बाद नगर लोहाघाट में दोपहर करीब 12 बजे  रोड शो करेंगे। जिसके बाद स्टेशन बाजार में जनसभा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सीएम धामी को लोहाघाट की पानी से लेकर जमीन और स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान जल्द करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने नगर की सभी समस्याओं को नोटिस किया है। जो आचार संहिता के बाद विकास के रुप में धरातल पर उतरेंगी। इस मौके पर भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश खर्कवाल, जीवन गहतोड़ी,मोहन पाटनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते