Home उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले गोविंद वर्मा की लोकप्रियता एक भाई, एक बेटे और हर समय उपलब्ध रहने वाले की है, विपक्षियों सहित 99.99 फीसदी जनता गोविंद को चाहती है
उत्तराखंडचुनाव

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले गोविंद वर्मा की लोकप्रियता एक भाई, एक बेटे और हर समय उपलब्ध रहने वाले की है, विपक्षियों सहित 99.99 फीसदी जनता गोविंद को चाहती है

235

लोहाघाट। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी गोविंद वर्मा की लोकप्रियता एक बेटे, एक भाई और हर वक्त उपलब्ध रहकर समस्याएं सुनकर उनका निदान करने वाले व्यक्ति की है। उन्होंने कहा मोदी सरकार और राज्य में धामी सरकार के प्रतिनिधि गोविंद वर्मा नगर निकाय चुनाव में जीतने के बाद लोहाघाट का विकास तेजी से होना लाजिमी है। कहा कि पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया है, जो सबसे बेहतर है। जिसका टक्कर लेने वाला कोई नहीं है। प्रवक्ता जोशी ने कहा कि वह दावे से साथ कह सकते हैं कि गोविंद वर्मा को विपक्षियों सहित नगर की 99.99 फीसदी जनता चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किया ही क्या है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा पर विश्वास किया है तो भाजपा ने नगर लोहाघाट का विकास भी किया है। इसके लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य भी प्रगति पर है। जल्द ही जमीन और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का समाधान भी होगा। इस मौके पर भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सतीश खर्कवाल, जीवन गहतोड़ी,मोहन पाटनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते