लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा का लगातार चुनाव प्रचार बढता जा रहा है। जनसंपर्क के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई टोलियां बनाई।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा का जनसंपर्क के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि जैसे-जैसे मतदान के दिन बढते जा रहे हैं, भाजपा को समर्थन देने वालों का ग्राफ लगातार बढते जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोविंद वर्मा की लगातार बढत का कारण उनकी लोकप्रियता है। जिसमें लोग उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। पाठक ने कहा कि वर्मा बीते कार्यकाल में निर्विवाद रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है। पाठक ने कहा कि नगर लोहाघाट में भाजपा के अध्यक्ष पद की जीत के बाद कई विकास के रास्ते खुलेंगे, जो पूर्ण रुप से जनता को समर्पित होंगे। जनसंपर्क पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, गिरीश कुंवर, विनोद बगौली, सुभाष बगौली, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment