Home उत्तराखंड नगर अध्यक्ष प्रत्याशी भूपाल मेहता ने पूर्व सैनिकों से मांगा समर्थन/ नगर लोहाघाट को बनाएंगे पूरे प्रदेश में नज़ीर : भूपाल मेहता
उत्तराखंडचुनाव

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी भूपाल मेहता ने पूर्व सैनिकों से मांगा समर्थन/ नगर लोहाघाट को बनाएंगे पूरे प्रदेश में नज़ीर : भूपाल मेहता

514

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने जनसंपर्क के दौरान पूर्व सैनिकों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने नगर के गोरखा नगर, स्टेशन बाजार, ठाड़ाढुंगा, कचहरी वार्ड में जनसंपर्क किया।
बुधवार को नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल मेहता ने बताया कि वह अकेले ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जिसमें उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक में समर्थन मांगा। जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ कई देर तक वार्ता भी की। उन्होंने बताया कि वह जनता के सामने नगर लोहाघाट के विकास के मुद्दे रख रहे हैं। जिसमें उनको पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह एक बार अध्यक्ष रहे और उससे पहले भी एक बार अध्यक्ष बने। उन्होंने उत्तराखंड गठन के बाद कई विकास कार्यों को मूर्त रुप दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियां अलग हो गई हैं। अब सरकार की आरे से हर नगर पालिका को अच्छा खासा बजट मिलता है। जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं। वह भी चाहते हैं सरकार से मिलने वाले बजट का सदुपयोग करके नगर में कुछ विकास कार्य ऐसे भी किए जाएं जिसमें लोहाघाट पूरे प्रदेश में नजीर बन जाए।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते