Home शिक्षा आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानदेय काटने पर जताई नाराजगी, पोषण टेकर एप चलाने के लिए नए मोबाइल फोन की मांग उठाई
शिक्षा

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मानदेय काटने पर जताई नाराजगी, पोषण टेकर एप चलाने के लिए नए मोबाइल फोन की मांग उठाई

306

लोहाघाट। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सामूहिक अवकाश स्वीकृत कराने के बाद भी मानदेय काटने पर नाराजगी व्यक्ति की। इस दौरान उन्होंने पोषण टेकर एप को चलाने के लिए नए मोबाईल फोन की मांग उठाई। उन्होने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को बाराकोट ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी वर्कर्स की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कहा कि बीते 28 अगस्त को पूरे प्रदेश के साथ उन्होंने जिले में भी एक दिवसीय रैली और धरना प्रदर्शन किया था। जिसकी पूर्व सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना, जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को लिखित में दी थी। लेकिन इसके बाद भी आंगनबाड़ी वर्कर्स का एक दिन का मानदेय काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में केवल चम्पावत जिले में हुई है। बैठक में उन्होंने नए मोबाइल फोन देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा पुराने मोबाइल में पोषण टेकर एप डाउनलोड होने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कुसुम अधिकारी, दमयंती वर्मा, अनिता देवी, परमेश्वरी जोशी, जानकी जोशी, धनी पंत, कमला मेहता, ज्योति मेहता, पुष्पा देवी, लता कालाकोटी, नीरु देवी, योगिता जोशी आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया

लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते