::सब्जी व्यापारी बोले कि केवल सब्जी व्यापारियों का ही उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है
:: व्यापार मंडल ने जल्द एसडीएम से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया
लोहाघाट। नगर के सब्जी व्यापारियों ने रेट लिस्ट चस्पा करने की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग पर व्यापार मंडल से मिले। इस दौरान उन्होंने सब्जी व्यापारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बुधवार को नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार करीब 12 बजे में सब्जी व्यापारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और पदाधिकारियो से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन रेट लिस्ट चस्पा करने के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने बताया कि सब्जी का कच्चा काम है। सब्जियों के ज्यादा आने पर भाव गिर जाते हैं और कमी होने पर बाजार में उछाल आ जाता है। उन्होंने बताया कि मंडी से आने के बाद ही सब्जी के भाव तय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर समय फेर बदल करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नगर में केवल सब्जी व्यापारियों का ही उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह दुकानों पर सब्जी के रेट चस्पा नहीं करेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष ने सब्जी व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए एसडीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी व्यापारी व्यापार मंडल का ही अभिन्न अंग है, उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, सब्जी व्यापारी अरुन गहतोड़ी, विरेन्द्र ढेक, शंकर नाथ, राकेश जोशी, अनवर, ताहिर, लक्ष्मण सिंह, कमल नाथ, दिनेश गड़कोटी, असलम खान, अशोक सक्सेना, गोपाल पुनेठा, हरीश गिरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।






















Leave a comment