Home शिक्षा डायट में दो दिवसीय जिला स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू
शिक्षा

डायट में दो दिवसीय जिला स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू

500

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से दो दिनी जिला स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू हुआ। इस दौरान जिले भर से आए प्रतिभागियों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी।
गुरुवार को डायट सभागार में मुख्य अतिथि सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से जीवन में संगीत के महत्व को बताते हुए संगीत को नई शिक्षा नीति की अनुशंसाओं के अनुरुप बताया। उन्होंने संगीत के माध्यम से अपने व्यवहार और कौशल को उच्चतम स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि समारोह में जिले के चारों विकास खंड के 13 छात्र-छात्राएं और पांच शिक्षक राज्य स्तर चयन के लिए गायन और नृत्य की पांच विधाओं में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। संचालन योगिता पंत ने किया। इस मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार मिश्र, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार, राजीव गांधी नवोदय के प्राचार्य राम कुमार मिश्र, रिटायर्ड प्रधानाचार्य हयात सिंह तड़ागी,सहायक अभियंता कैलाश उपाध्याय, अजय कलखुड़िया, राजू पंत, मंजुल पांडेय, आरके सिंह, नवीन चन्द्र जोशी, शिवराज सिंह तड़ागी, नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं

लोहाघाट। होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर

लोहाघाट। नगर के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा...

लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा बने नायब तहसीलदार

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट निवासी अनिमेष पुनेठा ने लोअर पीसीएस परीक्षा में...

आईसर पुणे और आई-राइज के सहयोग से विज्ञान-गणित शिक्षकों की कार्यशाला शुरू

लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में माध्यमिक स्तर के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते