रिपोर्टर : निमिष राय
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के चौमेल में रामलीला में वनवास तक कि लीला का मंचन किया गया। इस दौरान ठंड के वावजूद भी भारी संख्या में लोग रामलीला देखने आए।
चौमेल में श्री राम सेवा एवं जन चेतना मंच के अध्यक्ष शिव दत्त जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य अतिथि दान बिष्ट रहे। उन्होंने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी और पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष हर गोविंद बोहरा रहे। मंच के अध्यक्ष शिव दत्त जोशी ने बताया कि रामलीला के पांचवे दिन राम-लक्षमण और सीता का वन को जाना, इधर अयोध्या में राम के वियोग में दशरथ की मृत्यु होना। भरत-शत्रुघ्न को पिता की मौत का समाचार मिलने पर अपने ननिहाल से लौटना। भरत का कैकेयी और शत्रुघ्न का मंथरा के साथ संवाद के बाद भरत का राम से मिलने वन को जाने तक की लीला का मंचन दिखाया गया। इस मौके पर श्री राम सेवा जन चेतना मंच के हरीश पाठक, अजय बिष्ट, प्रकाश महर, भूपाल बिष्ट, मान सिंह, विजय महर, संजय फर्त्याल, हेम पाठक, ललित शर्मा, रमेश जोशी, राजेन्द्र राम आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment