लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज में सीटें बढाई। इस दौरान वंचित छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश मिला।
पीजी कॉलेज लोहाघाट में लंबे समय से एम राजनीति विज्ञान तथा हिंदी प्रथम सेमेस्टर में सींटे न होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। जिससे विद्यार्थीयों को जिले से बाहर पढाई के लिए जाना पड़ रहा था। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने बताया कि कई बार मांग के बाद जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह सीएम पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशक से आई सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमए राजनीतिक विज्ञान और हिन्दी में 30-30 सीटें बड़ाई। प्रदेश सह मंत्री ने बताया कि सीटें बढाने के बाद भी कई छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो गए थे। जिस पर एबीवीपी के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रशासन से सभी छूटे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया। इस मौके पर नीरज सगटा, रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment