Home उत्तराखंड एलटीएम और आईईसी सामग्री निर्माण में 10 शिक्षक राज्य में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंडशिक्षा

एलटीएम और आईईसी सामग्री निर्माण में 10 शिक्षक राज्य में करेंगे प्रतिभाग

329

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में निपुण भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय एलटीएम और आईईसी सामग्री निर्माण कार्यशाला आयोजन हुआ। जिसमें भाषा और गणित में चयनित 10 प्रतिभागियों को राज्य स्तर के लिए चुना गया।
डायट सभागार में निपुण भारत अभियान प्रभारी डॉ. अवनीश शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट एलटीएम को प्रोत्साहित करने और शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अधिक से अधिक एलटीएम का उपयोग करने की दृष्टि से अध्यापकों की न सिर्फ कार्यशाला करवाई गई अपितु उत्कृष्ट एलटीएम के चयन हेतु प्रदर्शनी लगाकर प्रतियोगिता भी कराई गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जिले के चारों विकासखंडों में इससे संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षकाओं को जिला स्तर के लिए चुना गया। कार्यक्रम के समन्वयक कृष्ण सिंह ऐरी ने बताया कि जिला स्तर पर गणित वर्ग में अमित कुमार सैनी, अर्पित शर्मा, स्वाति, गीता गरसारी, मोहन राम और भाषा वर्ग से रितु वर्मा, शिवानी रजवार, शबाना परवीन, हरेन्द्र सिंह कुंवर और सुरेन्द्र नरियाल को राज्य स्तर के लिए चुना गया। इस दौरान डीइओ बेसिक मानसिंह ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. कमल गहतोड़ी, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, नवीन उपाध्याय, शिवराज सिंह तड़ागी, योगिता पंत आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते