Home उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने सदस्यता को लेकर लोहाघाट में मेंबरशिप पोस्टर लांच किया
उत्तराखंडराजनीति

युवा कांग्रेस ने सदस्यता को लेकर लोहाघाट में मेंबरशिप पोस्टर लांच किया

576

लोहाघाट। नगर लोहाघाट युवा कांग्रेस की सदस्यता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव को लेकर मैंबरशिप पोस्टर लांच किया गया।
शुक्रवार को नगर कांग्रेस पार्टी कार्यालय मीना बाजार में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल की अध्यक्षता पर देहरादून से आए आईवाईसी के जिला कार्डिनेटर मिस बाबुल हसन ने बताया कि 24 से 30 अक्तूबर तक युवा कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन होंगे। 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलेगा। इसी बीच सदस्य अपनी पसंद के युवा नेता को वोट भी कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उत्तराखण्ड के लिए एक क्रांतिकारी नारा दिया है, जिसमें उन्होंने नेता बनो, नेता चुनो उत्तराखंड की आवाज बनो। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा है कि ग्रामीण अंचल से आने वाले युवा चुनाव के जरिए ब्लाक लेबल, विधानसभा, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच सकते हैं। चुनाव पूर्ण रूप से डिजिटल होगा। चुनाव में 18 से 35 वर्ष की आयु का युवा भाग ले पाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र राय, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, लोकेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते