Home उत्तराखंड किमतोली में पेयजल के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया
उत्तराखंडसमाज

किमतोली में पेयजल के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया

275

लोहाघाट। किमतोली में घटगाड़-किमतोली लिफ्ट पेयजल योजना तीन साल बाद भी पूरी न होने पर महिलाओं ने गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द योजना को धरातल में उतारने की मांग उठाई।
गुरुवार को पूर्व ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। वर्ष 2022 में हर घर जल योजना के तहत घटगाड़-किमतोली पेयजल योजना के टेंडर स्वीकृत हुए थे। इसके तहत ठुलाखाल के पास 70 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। साथ ही गांव के लिए पाइपलाइन की खुदाई भी हुई, लेकिन अभी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है और न ही उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। जल संस्थान से पूछताछ करने पर हर बार एक माह या 15 दिन का समय देकर ग्रामीणों को टाल दिया जाता है। इसके चलते किमतोली, खतेड़ा, मल्लाखतेड़ा, गुरैली, ढोरजा, ढीक, टम्टकांडे और करौली गांव के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ममता देवी, हीरा देवी, सीमा देवी, डिकर सिंह, अमर सिंह, नवीन सिंह, लक्ष्मी देवी, शंकर राम, महेश राम और मदन सिंह ने जल संस्थान से जल जीवन मिशन योजना का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जल संस्थान ईई बिलाल युनुस ने बताया कि किमतोली पेयजल लिफ्ट योजना का कार्य अंतिम चरण में शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते