Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयासों से 25 साल से चांचड़ी- सुतेड़ा- जमरेड़ी विवादित सड़क बनेगी, ग्रामीणों में खुशी
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयासों से 25 साल से चांचड़ी- सुतेड़ा- जमरेड़ी विवादित सड़क बनेगी, ग्रामीणों में खुशी

275

विधायक अधिकारी के क्षस्तक्षेप से 25 साल से विवादित सड़क बनेगी
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक में करीब 25 सालों विवाद में चांचड़ी-सुतेड़ा-जमरेड़ी मार्ग विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से हुआ बहाल। विधायक के सम्मुख रोड की कटिंग शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताकर विधायक का स्वागत किया।
गुरुवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं ने विकास खंड बाराकोट के सुतेड़ा भ्रमण किया। जहां उन्होंने गांव के मंदिर के पास चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। इस बीच करीब 25 साल से भूमि विवाद के कारण करीब 4 किलोमीटर सड़क न बनने की बात ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख रखी। विधायक ने मौके पर विवाद को सुलझाया और विधायक निधि से सड़क की कटिंग शुरू करवाई। इसके अलावा तीन साल से जेजेएम के तहत रुकी पेयजल योजना के कार्य को भी विधायक ने शुरू करवाया। इस दौरान विधायक अधिकारी ने मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने सड़क समस्या का समाधान होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोहाघाट नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल, नवीन सिंह, भूपाल सिंह, दीपक सिंह, गणेश सिंह, हेमंत पवांर, भूपेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते