लोहाघाट। ग्राम प्रधान और ब्लाक ब्लाक प्रमुख को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार को लोहाघाट में ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्राम प्रधान और ब्लाक प्रमुखों को जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर राज्य में प्रशासक बनाकर सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधी सरकार से बीते एक साल से पंचायत का कार्यकाल बढाने की मांग रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना के वक्त पंचायत प्रतिनिधियों के दो साल का कार्यकाल कोरोना पीड़ितों की सेवा में ही बीता है। तब कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाए। इसलिए वह सरकार से दो साल कार्यकाल बढाने की मांग कर रहे थे। ग्राम प्रधान संगठन सरिता ने कहा कि ग्राम प्रधान और ब्लाक प्रमुखों को प्रशासक बनाने पर फिर से विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। प्रशासक बनने पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, ब्लाक अध्यक्ष भुवन भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष राजू बिष्ट, बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष राजू अधिकारी, ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, विनिता फर्त्याल, सुमन लता, रेखा देवी, दीपक चंद, प्रकाश माहरा आदि ने सीएम का आभार जताया।






















Leave a comment