Home उत्तराखंड सोशल मीडिया में आधे अधूरे वीडियो पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जताई नाराजगी
उत्तराखंडराजनीति

सोशल मीडिया में आधे अधूरे वीडियो पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जताई नाराजगी

419

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पाटी के एसआई के साथ हुए विवाद में वायरल वीडियो पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया में साजिस के तहत आधी अधूरी वीडियो डालकर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वह इस पर कार्रवाई करेंगे।
बुधवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मीडिया से रुबरु होते हुए कि सोमवार के दिन भिंगराड़ा में अग्निवीर जवान के अंतिम संस्कार में वह भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए थे। इसी बीच उन्होंने भीड़ और अव्यवस्थाएं देखते हुए एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पाटी के प्रभारी एसओ से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा। इस बीच प्रभारी एसओ ने उनकी बात का सही उत्तर न देते हुए उत्तेजित होकर अव्यवहार किया। जिसमें उन्हें मानसिक पीड़ा भी हुई। विधायक ने बताया कि बाद में सीओ शिवराज सिंह राणा और एसओ के साथ बैठकर मामला शांत हो गया। जिसमें प्रभारी एसओ ने भी अपनी गलती महसूस कर सौरी भी कहा। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने अधूरी वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वीडियो की शुरूआत काट दी गई है, जिसमें पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। विधायक ने कहा जनहित को देखते हुए ही उन्होंने पुलिस से व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए कहा था। वहीं सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी का मामला एक दूसरे को न पहचानना था। बाद में उनकी मौजूदगी में प्रभारी एसओ ने  अपनी गलती स्वीकार भी की। सीओ ने बताया कि मामला वहीं पर शांत हो गया था।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते