Home उत्तराखंड व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा
उत्तराखंडसमाज

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा

384

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा
लोहाघाट। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने की मांग पर व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने नारे बाजी करते हुए वन वे के बदले वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था को ठीक करने की मांग उठाई।
शनिवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा कि प्रशासन ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था मीना बाजार चौराहे से जयंती भवन तक की है। जिससे तीन दिन के अंदर ही लोगों को असुविधा और मीना बाजार का व्यापार प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूर्व की तरह स्कूल समय में वन वे व्यवस्था लागू करे। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाए और दुपहिया वाहन खड़ा करने के लिए तीन दिन दांयी और तीन दिन बांयी तरफ खड़ा करने का नियम बनाए। जिससे यातायात सुचारु रुप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि अगर वन वे व्यवस्था को बदला नहीं गया तो व्यापारी अपना व्यापार समेटने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द लोगों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह अपने हक के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, टीकादेव खर्कवाल, सतीश खर्कवाल,राजू गड़कोटी, मुकेश जोशी, कै. रघुवीर सिंह, कैलाश मेहता, कैलाश देव, विनित सगटा, दीपक राय, अमर सिंह,गोविंद पांडेय, नवीन जोशी, गणेश जोशी, मनोज खर्कवाल, अक्षय खर्कवाल, जीवन उप्रेती, लक्की, अनंत साह, पितांबर जोशी, मनोज जोशी, दिनेश बोहरा, नारायण साह, दिनेश जोशी, हेम राय, सोनू सामंत,उमेश पांडेय, दीपक बोहरा,विमल कलौनी, आशीष ओली,चंदन सिंह आदि व्यापारी और लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते