Home उत्तराखंड व्यापारियों ने बाहर से आकर वाहनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर जताई आपत्ति
उत्तराखंडव्यापार

व्यापारियों ने बाहर से आकर वाहनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर जताई आपत्ति

293

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में बाहरी क्षेत्र से आकर खुदरा सामान बेचने वालों पर व्यापार मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल ने भविष्य में बाहरी क्षेत्रों के व्यापारियों की ओर से बाजार क्षेत्र में सामान बेचने पर कई कार्रवाई का निर्णय लिया।
शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी और महामंत्री विवेक ओली ने बताया कि बीते तीन दिनों से बाहरी व्यापारियों की ओर से वाहनों के जरिए नगर क्षेत्र में खुदरा सामान की ब्रिकी की जा रही थी। जिसका संज्ञान लेकर व्यापार मंडल ने उन्हें रोककर भविष्य में नगर क्षेत्र में न आने की चेतावनी दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के पास ना तो मंडी संबंधित कोई कागज था और नहीं वह लोग जीएसटी रजिस्टर्ड थे। जुकिरया ने बताया कि चोरी-छुपे बेचे गए सामान से एक तो नगर क्षेत्र के व्यापारियों का नुकसान हो रहा है और राज्य सरकार की राजस्व हानि भी होती है। उन्होंने कहा नगर क्षेत्र में चोरी-छुपे अवैध रुप व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते