लोहाघाट। ततैयों के हमले से रायनगर चौड़ी की तीन महिलाएं घायल। उपजिला अस्पताल में एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुधवार को रायनगर चौड़ी की रहने वाली बीना राय, गीता राय और कमला जोशी अपने खेतों में काम करने गई थी। अचानक ततैयों के झुंड ने उन तीनों पर हमला कर दिया। महिलाओं के इधर-उधर भागने पर ततैयों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बमुश्किल किसी तरह से महिलाएं अपनी जान बचाकर घर की ओर वापस आई। लोगों को पता चलने वह आनन-फानन में उपजिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने उनका उपचार किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि कमला जोशी को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अन्य दोनों महिलाओं को उपचार उपजिला अस्पताल में किया जा रहा है।






















Leave a comment