Home उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों के हित में सरकार निरंतर कार्य कर रही है: राजू गड़कोटी
उत्तराखंडसमाज

राज्य आंदोलकारियों के हित में सरकार निरंतर कार्य कर रही है: राजू गड़कोटी

290

लोहाघाट। सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिवसीय अधिकारी उपसचिव सुभाष चन्द्रा के लोहाघाट पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य के 25 साल पूरे होने पर राज्य की उपलब्धि और राज्य आंदोलनकारियों के हित में किए कार्यों को बताया।
रविवार को शाम चार बजे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिवसीय अधिकारी सुभाष चन्द्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। जहां राज्य आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सरकार शासन स्तर पर राज्य आंदोलनकारी के हितों पर विभिन्न योजना संचालित कर रही है, और आगे भी राज्य आंदोलनकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में रोज नए विकास के आयाम जोड़ रही है। राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव राजू गड़कोटी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर राज्य आंदोलनकारियों की भावना के अनुरुप विकास कार्य कर रही है। इसके लिए समस्त राज्य आंदोलनकारी सीएम धामी के साथ बने रहेंगे। इस मौके पर एडवोकेट नवीन मुरारी, हरगोविंद बोरा योगेश मेहता, भूपेश देव, सुरेन्द्र बोहरा, सुरेश ढेक, भुवन जोशी अर्जुन ढेक, सुभाष बगौली, नवीन ओली, विजय ढेक, राम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते