Home उत्तराखंड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने विभिन्न मांगो पर मौन जुलूस निकालकर सरकार को दिया संदेश
उत्तराखंडशिक्षा

माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने विभिन्न मांगो पर मौन जुलूस निकालकर सरकार को दिया संदेश

322

 

लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला स्तर पर मौन जुलूस निकालकर सरकार को मांगे पूरी करने का संदेश दिया।
शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों ने शिवालय पार्क से स्टेशन बाजार, चौक बाजार, मीना बाजार होते हुए एसडीएम कोर्ट तक मौन जुलूस निकाला। उनकी मांगों में लंबे समय से शिक्षक हित में एलटी से प्रवक्ता, एलटी प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों में शत प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती परीक्षा नियमावली निरस्त और वार्षिक स्थानांतरण जल्द करवाने जाने आदि मुद्दों पर मांग की जा रही है, लेकिन कई बार आश्वासन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे। इस मौके पर दीपक अधिकारी, सतीश गहतोड़ी, विनोद गहतोड़ी,नवीन बिष्ट, गोविंद मेहता, इंद्रलाल वर्मा, नरेन्द्र नाथ गोस्वामी, सतीश चन्द्र जोशी, ठाकुर सिंह बिष्ट, भूपेश जोशी,चंदन अधिकारी, कुंवर प्रथोली, प्रकाश बोहरा, नवीन पांडेय, जीवन राय, प्रदीप ढेक, डॉ. सुधाकर जोशी, दुर्गेश जोशी, दीपा पांडेय, कमला जोशी, जानकी चतुर्वेदी, मेनका साह, बीना जोशी, हेमा जोशी, कमला भट्ट आदि सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते