रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में नगर व्यापार मंडल लोहाघाट में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी रविवार को होगा। व्यापार मंडल ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका बारात घर में सुबह 11 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल में अध्यक्ष मनीष जुकरिया, महामंत्री विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू और कोषाध्यक्ष पद पर टीकादेव खर्कवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिसमें उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधो प्रसाद सेमवाल, जिला प्रभारी महेश चन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, जिला महामंत्री नैनीताल हर्षवर्धन पांडेय आदि शामिल रहेंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने नगर के सभी व्यापारियों से शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया है। जुकरिया ने कहा कि वह व्यापार मंडल को नई ताकत देंगे और व्यापारियों की हर समस्या के समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।





















Leave a comment