Home उत्तराखंड कृषि विज्ञान केन्द्र में 28वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में दिए सुझाव
उत्तराखंडशिक्षा

कृषि विज्ञान केन्द्र में 28वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में दिए सुझाव

187

लोहाघाट। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकारी समिति की 28 वीं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया।
पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा ने बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों के उद्देश्यों और कार्यों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीडीओ संजय सिंह ने रेखीय विभागों और किसानों के सर्वांगीण विकास करने और अधिकतम लाभ देने के लिए कहा। केन्द्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने कृषि विज्ञान केंद्र के वर्ष 2024-25 की प्रगति आख्या तथा वर्ष 2025-26 की कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने केन्द्र की ओर से प्राकृतिक खेती सम्बन्धित प्रयास, विद्यार्थियों को कृषि से जोड़ने के प्रयास, अच्छी गुणवत्ता के निवेश विशषकर पौध इत्यादि नए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. संजय चौधरी ने कृषि विभाग के सहयोग से जय गोपाल वर्मी कम्पोस्ट यूनिट को कृषकों के प्रक्षेत्र पर स्थापित करने की सलाह दी। पंतनगर विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के प्राध्यापक डॉ. बीडी भुज, प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान डॉ. एससी त्रिपाठी, प्राध्यापक-सस्य विज्ञान डॉ. अनिल शुक्ला ने अपने विषय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मौके पर संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी, डॉ. जेपी यादव, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, आशीष रंजन, डॉ. सचिन पंत, गायत्री देवी, उमाकांत दिवाकर, डॉ. लीमा, वीपी सिंह धौनी, प्रगतिशील किसान रघुवर मुरारी, पंकज तिवारी, राकेश चन्द्र उपाध्याय, ललित सिंह, हेमा उपाध्याय मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते