Home उत्तराखंड वाह, जीआईसी मडलक की छात्राओं ने क्षेत्रीय वनस्पतियों एवं घरेलू सामग्री से निर्मित की प्राकृतिक धूप, उत्पाद के लिए अब खोज रही हैं बाजार
उत्तराखंडशिक्षा

वाह, जीआईसी मडलक की छात्राओं ने क्षेत्रीय वनस्पतियों एवं घरेलू सामग्री से निर्मित की प्राकृतिक धूप, उत्पाद के लिए अब खोज रही हैं बाजार

654

लोहाघाट। राजकीय इंटर कॉलेज मडलक की छात्रा भावना रावत एवं संजना सामंत ने क्षेत्र में उपलब्ध वनस्पतियों एवं घरेलू सामग्री का समावेश कर प्राकृतिक धूप निर्मित की है। जिसे हर धर्म के श्रद्धालु अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रांत यादव ने बताया कि छात्राओं ने मडलक नैचुरल्स नाम से कौशलम कार्यक्रम के तहत मार्गदर्शक शिक्षिका शोभना पंत के दिशा निर्देशन में कठोर परिश्रम कर यह उत्पाद तैयार किया है। इस उत्पाद को डिस्टिक एक्सपो में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर छात्राओं को स्टेट एक्सपो के लिए चयन किया गया जहां इस उत्पाद को सभी के द्वारा सराहा गया। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने छात्रों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने क्षेत्र में आसानी से पाई जाने वाली वनस्पतियों एवं घरेलू सामग्री का समावेश कर प्राकृतिक धूप के रूप में यह उत्पाद तैयार किया है। जिसे अब एक बाजार की तलाश है। उन्होंने कहा कि हम सबको इन छात्रों की मदद करनी चाहिए जिससे इस प्रकार का कार्य करने वाले प्रत्येक छात्र/छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया जा सके एवं नवयुवकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। वहीं इस उत्पाद को तैयार करने वाली छात्राओं भावना रावत एवं संजना सामंत बताया कि उनका सीमांत गृह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है जहां छात्राओं को शिक्षा के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है तथा छात्रों की शादी भी जल्दी की कर दी जाती है, यह उत्पाद क्षेत्र की अनेक जरूरतमंद महिलाओं के स्वरोजगार का बिकल्प बन सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस उत्पाद को एक अच्छा बाजार देने के लिए उन्होंने आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर डब्बे पर क्यूआर कोड मुद्रित किया है जिससे ग्राहक उत्पाद की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा क्रय भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्पाद को क्रय करने वाले ग्राहक इसी क्यूआर कोड के माध्यम से क्षेत्र के MADLAK नैचुरल्स, व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी छात्रों के प्रयास को बहुत सराय गया है, सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते