Home उत्तराखंड सरिता अधिकारी ने तीलू रौतेली पुरस्कार में आवेदन की जांच की मांग उठाई
उत्तराखंडसमाज

सरिता अधिकारी ने तीलू रौतेली पुरस्कार में आवेदन की जांच की मांग उठाई

223

लोहाघाट। तीलू रौतेली पुरस्कार के वितरण में अनियमिता का आरोप लगाते हुए सरिता अधिकारी ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने बाल विकास विभाग में जमा किए आवेदन की जांच की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान संगठन की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने डीएम मनीष कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि उन्होंने बीते एक साल पहले बाल विकास विभाग में तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन किया था और इस बार भी वर्ष 2025 में बाल विकास विभाग में आवेदन किया है। सरिता ने आरोप लगाया कि उनकी फाइल न तो बीते साल शासन को भेजी गई थी और न इस साल भेजी गई है। सरिता ने डीएम से फाइल की जांच करवाने की मांग की है, जिससे कि भविष्य में भी गरीब असहाय लोगों की मदद करने में हौसला बरकरार रहे। सरिता ने बताया कि वह किमतोली ग्राम सभा से दो बार निर्विरोध ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। इससे पहले सरिता ने कहा कि कम उम्र में ही उनके पति का निधन हो गया था। जिसके बाद दो बच्चों का भार कंघे पर आने के बाद उनके उपर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया। कभी मजदूरी, कभी बर्तन घोकर और घास काटकर अपने बच्चों को पाला। उनके सामने कई चुनौतियां आई, लेकिन उन्होंने संघर्ष करके अपने साथ कई महिलाओं को भी हौसला दिया। बीते कई सालों से उन्होंने पीड़ित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर उनकी दवा का इंतजाम और बुजुर्गों की सेवा को अपना धर्म बनाया है। इसके साथ पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में हमेशा आगे रहते हुए कई कार्यों को मूर्त रुप दिया है। जिनके प्रमाण पत्र भी उनके आवेदन में संलग्न हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते