लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव लोहाघाट में ऋषेश्वर वार्ड सदस्य प्रत्याशी डौली वर्मा ने प्रचार के दौरान बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने वार्ड की हर समस्या के निदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने आने वाली 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर में अपने मत का प्रयोग करने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को ऋषेश्वर वार्ड से वार्ड सदस्य प्रत्याशी डोली वर्मा ने जनसंपर्क किया। उनके साथ उनके पति कमल वर्मा भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि वार्ड की कई समस्याओं से व्यापारी और लोग वर्षों से जूझ रहे हैं। लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए अगर ठोस पहल की जाए तो वह जरुर सफल होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह विश्वास दिलाना चाहती हैं कि वह वार्ड में हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निदान करेंगी। चाहे वह नालियों की समस्या हो या पानी की समस्या हो। डौली वर्मा के अनुसार उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसमें वह जनता के विश्वास को हमेशा कायम रखेंगी।






















Leave a comment