Home उत्तराखंड चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर राजू भैय्या बोले, चुनाव जीतकर चैयरमेन की गद्दी पर तब बैठूंगा जब स्वास्थ्य और जमीन का मुद्दा हल होगा
उत्तराखंडचुनाव

चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर राजू भैय्या बोले, चुनाव जीतकर चैयरमेन की गद्दी पर तब बैठूंगा जब स्वास्थ्य और जमीन का मुद्दा हल होगा

533

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा उर्फ राजू भैय्या के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चुनाव जितने के बाद तब चैयरमैन की कुर्सी पर बैठेंगे, जब स्वास्थ्य और जमीन का मुद्दा हल होगा।
मंगलवार को पूजा अर्चना और विधि विधान से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजू भैय्या के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ उनके पिता नारायण दत्त पुनेठा ने किया। चुनाव कार्यालय के शुभारंभ में नगर के कई लोग शामिल हुए। इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता पर राजू भैय्या ने कहा कि कई सालों से नगर में नगर में जमीन का मुद्दा हल नहीं हो पा रहा है। जिस कारण नगर की 33 नाली 32 मुठ्ठी नजूल भूमि में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा उपजिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण रोजाना लोग हायर सेंटर रेफर हो रहे हैं। राजू भैय्या ने कहा कि वह चुनाव जितने के बाद सबसे पहले यह दो समस्याओं का निदान करेंगे, तब जाकर चैयरमैन की कुर्सी पर बैठेंगे। इस मौके पर उनके साथ उनके सहयोगी मदन सिंह सामंत, छत्र पाल, पवन पांडेय, कैलाश खर्कवाल, त्रिलोकी देवी, सूरज पांडेय, भुवन उप्रेती, आयुष पुनेठा आदि लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते