Home उत्तराखंड एक अप्रैल से 29.23 फीसदी बिजली की दरें बढने का प्रस्ताव, लोगों ने पहाड़ों के हित में नए प्रस्ताव को एक सिरे से किया खारिज
उत्तराखंडसमाज

एक अप्रैल से 29.23 फीसदी बिजली की दरें बढने का प्रस्ताव, लोगों ने पहाड़ों के हित में नए प्रस्ताव को एक सिरे से किया खारिज

348

लोहाघाट। एक अप्रैल से बिजली की दरें बढाने के प्रस्ताव को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने नई दरों के प्रस्ताव को एक सिरे से खारिज किया।
मंगलवार को ब्लाक सभागार लोहाघाट में आयोजित बैठक में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि राज्य की बिजली कंपनियों में यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएन लिमि. और एसएलडीसी ने बिजली की दरों में बढोतरी का प्रस्ताव रखा है। जिसमें बिजली की कंपनियों की ओर से 29.23 फीसदी की दरों में बढोतरी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस बारे में राज्य के विभिन्न स्थानों में आम उपभोक्ताओं का पक्ष जानने के लिए सुनवाईयां आयोजित की गई है। जन सुनवाई में घरेलू और अघरेलू श्रेणी, उद्योग श्रेणी, पीटीडब्लू के उपभोक्ताओं के सुधावों और आपत्तियों के बाद नई बिजली की दरें आने वाले एक अप्रैल की नई बिजली की दरें लागू होंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने पहाड़ की भौगौलिक परिस्थितयों को देखते हुए इसे लागू न करने और हर महीने बिजली का बिल देने की बात कही। ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी इसे पहाड़ों के हित में नहीं बताया। इस दौरान कुल 19 उपभोक्ताओं ने इस प्रस्ताव को एक सिरे से खारिज किया। इस मौके पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सदस्य अनुराग शर्मा, नीरज सती,दीपक पांडेय, प्रभात किशोर डिमरी, गौरव शर्मा, ललित बिष्ट, अशोक कुंवर, विवेक ओली,हयात सिंह माहरा, चन्द्र प्रकाश, दिनेश सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते