Home उत्तराखंड अध्यक्ष पद प्रत्याशी भूपाल मेहता को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ
उत्तराखंडचुनाव

अध्यक्ष पद प्रत्याशी भूपाल मेहता को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ

339

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने नगर के कई वार्डों में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ मिलकर नगर की समस्याओं पर चर्चा की और बुजुर्गों का आशीवार्द लिया।
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। मेहता ने नगर के ठाड़ाढुंगा वार्ड, सार्की टोला वार्ड, लोहावती वार्ड, ऋषेश्वर वार्ड, मीना बाजार वार्ड, कचहरी वार्ड और बजरंगबली वार्ड में जनसंपर्क किया। मेहता ने लोगों के साथ बैठक नगर की मूलभूत समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की। मेहता ने बताया कि नगर के लोगों के साथ मिलकर नगर में विकास कार्यों को मूर्त रुप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीते दो बार के कार्यकाल के दौरान नगर लोहाघाट के विकास को कई नए आयाम दिए हैं। अब नगर पालिका परिषद का दर्जा लोहाघाट को मिल गया है। जिसके बाद विकास की अपार संभावनाएं लोहाघाट के पास हैं। उन्होंने कहा कि वह बुर्जुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं का साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते