Home उत्तराखंड व्यापार मंडल और सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एसबीआई प्रबंधक के साथ बैठक की/ प्रबंधक ने हर समस्या के समाधान का भरोसा दिया
उत्तराखंडसमाज

व्यापार मंडल और सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एसबीआई प्रबंधक के साथ बैठक की/ प्रबंधक ने हर समस्या के समाधान का भरोसा दिया

396

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल और सस्ता गल्ला व्यापारियों ने एसबीआई प्रबंधक के साथ बैठक की। जिसमें बैंकिंग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।
बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में व्यापारी और सस्ता गल्ला विक्रेता प्रबंधक से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए अलग से लेन-देन के लिए सुविधा मिल जाती तो उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान लोगों ने प्रबंधक से बैंकिंग संबधी समस्याओं पर चर्चा और बैंक कर्मचारियों के ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करने पर वार्ता की। इस दौरान बैंक प्रबंधक परमिंदर सिंह नागर ने लोगों को बताया कि वह अधिक से अधिक ऑनलाइन की सुविधा का लाभ उठाए। उन्होंने बताया कि नगर में पांच एटीएम और बैंक के पास लेन-देन के लिए अलग से सीडीएम मशीन की सुविधा दी गई है। जिसका प्रयोग लोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के आश्वासन का भरोसा दिया। इस मौके पर सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली, सचिन जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते