Home Uncategorized गुलदार को पकड़ने की मांग पर लोगों ने प्रदर्शन किया
Uncategorizedउत्तराखंडसमाज

गुलदार को पकड़ने की मांग पर लोगों ने प्रदर्शन किया

188

लोहाघाट। च्यूरानी के धरगढा में गुलदार को पकड़ने की मांग पर लोगों ने बाराकोट में प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
बाराकोट में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को च्यूरानी के धरगढा तोक में गुलदार ने हमला कर 44 साल के देव सिंह अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया। जिसमें वन विभाग ने गांव में पिंजरा तो लगाया, लेकिन रात को ही गुलदार पिंजरे में आया और मांस को निवाला बनाकर पिंजरे से बाहर भी आ गया। लोगों ने इसे वन विभाग की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिंजरा लगाने से पूर्व पूरी जांच करनी चाहिए, जिससे कि गुलदार एक बार पिंजरे के अंदर चला जाए तो बाहर न आ पाए। उन्होंने कहा कि विभाग को ऐसा पिंजरा लगाना चाहिए जो चालू हालत में हो। लोगों ने यह भी कहा कि वन विभाग को चाहिए कि वह आदमखोर गुलदार को गोली मारने के आदेश दे दे। वहीं वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि गुलदार ने बाहर से ही मांस खाया है। गुलदार को पकड़ने के पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग गश्त भी कर रहा है। प्रदर्शन में उमेश चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी,अशोक जोशी, विनोद जोशी, धन सिंह अधिकारी, गोविंद लाल वर्मा, शुभम नाथ, भोला प्रसाद,राजेश जोशी, नमन जोशी, पप्पू अधिकारी, शंकर जोशी, योगेश लाल वर्मा, दीपक जोशी, बबलू नाथ आदि मौजूद थे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते