Home अपराध लोहाघाट में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल
अपराधउत्तराखंड

लोहाघाट में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

828

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में  केटरिंग का काम करने वाले दो कारीगरों के बीच आपसी विवाद पर चाकू चल गया। जिसमें एक ने दूसरे के पैर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का उपचार उपजिला अस्पताल में किया गया।
शनिवार शाम को खेतीखान मार्ग में दो खाना बनाने वाले कारीगरों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक कारीगर ने दूसरे कारीगर की जांघ पर चाकू मार दिया। जिसका उपचार उपजिला अस्पताल में किया गया। डॉ. बीना मेलकानी ने बताया कि घायल की बायीं जांघ में नुकीली वस्तु चुभी थी। जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान है। लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिल पाई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कैटरिंग का काम करने वाले दोनों कारीगर मैदानी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते