Home उत्तराखंड ओकलैंड पब्लिक स्कूल से पढी निशा ने उत्तराखंड में किया नाम रौशन
उत्तराखंडशिक्षा

ओकलैंड पब्लिक स्कूल से पढी निशा ने उत्तराखंड में किया नाम रौशन

344

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के ओकलैंड पब्लिक स्कूल से पढी लोहाघाट की निशा जीना ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद कॉलेज यूजी में उत्तराखंड में सर्वाधिक अंक लाकर स्वर्ण पद अपने नाम किया। होनहार की उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई।
राजस्व विभाग में कार्यरत बची सिंह जीना और शिक्षिका सरस्वती जीना की पुत्री निशा ने यूजी में 2018-2024 बैच में पूरे उत्तराखंड में सर्वाधिक अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। निशा की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से हुई। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। निशा की उपलब्धि पर ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय, प्रधानाचार्य राहुल जोशी, डीएम नवनीत पांडेय, राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता आदि ने बधाई दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते