लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट ने नए साल पर नगर के व्यापारियों से मिलकर उनको नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से कुशलक्षेम पूछी।
बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर के स्टेशन बाजार, मीना बाजार, वीर कालू सिंह चौराहा, खेतीखान मार्ग, चौक बाजार, गांधी चौकी, पिथौरागढ मार्ग, खड़ी बाजार आदि जगहों में व्यापारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से समस्याएं भी पूछी। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment