Home उत्तराखंड प्रशासनिक और स्कूलों के रिक्त पद न भरने पर भड़के विधायक खुशाल अधिकारी/ विधानसभा में उठाए सवाल
उत्तराखंडसमाज

प्रशासनिक और स्कूलों के रिक्त पद न भरने पर भड़के विधायक खुशाल अधिकारी/ विधानसभा में उठाए सवाल

235

::::चार तहसीलों में केवल एक एसडीएम
::: लोगों के जरुरी काम अधूरे
::: स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की कमी
::: तीन तहसीलों में एक बीईओ
लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधानसभा में प्रशासनिक और स्कूलों में रिक्त पदों पर उठाए सवाल। उन्होंने एसडीएम सहित शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग उठाई।
विधायक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने विधानसभा में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था फेल हो गई है। जिसमें चम्पावत जिले के हाल सबसे खराब हैं। जिले में केवल एक एसडीएम चार तहसीलों का संचालन कर रही है। जिसमें लोगों के जरुरी काम नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पदों का भी यही हाल हैं। इसके साथ शिक्षा व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। जिले के 95 फीसदी स्कूल प्रधानाचार्य विहिन चल रहे हैं। जिले में 62 इंटरमीडिएट और 42 हाईस्कूल हैं। कुछ ही अपवादों के अलावा स्कूलों में एक भी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं है। जिले में चार ब्लाकों में केवल एक ही स्थाई बीईओ की तैनाती है। जबकि चारों ब्लाकों में चार बीईओ, चार उपशिक्षा अधिकारी का प्रावधान है। विधायक ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षकों के अलावा संसाधन की भारी कमी है। दुर्गम स्कूलों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिसमें जीआईसी चौड़ा मेहता, भिंगराड़ा, रीठाखाल, मूलाकोट, दिगालीचौड़, पुल्ला, बर्दाखान, कामाज्यूला आदि कई स्कूल हैं। विधायक ने सरकार से हर तहसील में एसडीएम और स्कूलों में शिक्षकों और रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते