लोहाघाट। काकड़ बाराकोट में चल रहे 9 दिवसीय शिव महापुराण में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर सोदर्यीकरण के लिए 15 लाख रुपये पर्यटन विभाग से स्वीकृत होने की सूचना दी।
रविवार को कथावाचक विकास योगी शैलेंद्र नाथ जी महाराज ने शिव और शक्ति के स्वरूप पर सुंदर व्याख्या की गई। उन्होने कहा कि शिव हर बुरी चीज के संहारक भी हैं। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी कथा श्रवण करने के बाद कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में युवाओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे धूम्रपान, मद्यपान तथा जुआखोरी से बचने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान होता है, वहां स्वयं साक्षात लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इसलिए हम सबको सदैव नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान विधायक अधिकारी ने बताया कि मंदिर सौदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से 15 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है। जिसमें जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कथा के आयोजन में मुख्य पुरोहित मनोज जोशी एवं कैलाश चौबे द्वारा पार्थिव पूजन कराया गया। इस मौके पर नगेंद्र जोशी,राजेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, सक्षम अधिकारी, रोहित अधिकारी,जितेंद्र अधिकारी, गणेश सिंह अधिकारी प्रहलाद सिंह अधिकारी लोकमान्य सिंह अधिकारी शिवराज सिंह अधिकारी प्रदीप सिंह ढेक भवान सिंह अधिकारी ललित सिंह अधिकारी दयाल सिंह ढेक आदि उपस्थित रहे। आयोजन में युवक मंगल दल काकड़ के सभी सदस्यों द्वारा सराहनीय सहयोग किया जा रहा है।





















Leave a comment