Home Uncategorized लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक नगर में भरपूर पानी नहीं मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा, धरने को मिला भरपूर समर्थन
Uncategorizedउत्तराखंडपानी

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक नगर में भरपूर पानी नहीं मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा, धरने को मिला भरपूर समर्थन

308

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग और नगर में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। इस दौरान कोलीढेक की महिलाओं सहित कई लोगों ने भी धरने को समर्थन दिया।
शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट परिसर पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बैनर में नगर और आसपास क्षेत्र के लोग पानी की मांग पर घरने पर बैठे रहे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया कि नगर में पानी की समस्या को लेकर उन्होने अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि लोग संघर्ष समिति को भरपूर सहयोग दे रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि नगर में वर्षों से पानी की समस्या बरकरार है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की बात तो सरकार कर रही है, लेकिन इसकी प्रगति के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू करे और योजना के पूरे होने तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वह धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं कोलीढेक की ग्राम प्रधान सबर जान के नेतृत्व में कई महिलाओं ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के साथ कोलीढेक में झील होने के बाद भी वह बूंद-बूंद पानी को तरस रही हैं। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डीडी पांडेय, शैलेन्द्र राय, अनंत साह, राजकिशोर साह, दीपक साह, रनजीत सिंह अधिकारी, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, रमेश बिष्ट, गणेश पुनेठा, उमा ढेक, ललित मोहन राय, विद्या सागर पांडेय, रोहित खान, उषा अधिकारी, रेखा टम्टा, ग्राम प्रधान डुंगराबोहरा महेन्द्र सिंह बोहरा, हेमंत कुमार राय, नवीन जोशी, आकांक्षा, ममता ढेक, उमा ढेक आदि मौजूद रही।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते