Home Uncategorized माताओं और बहिनों की समस्या का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी/ हर घर से कूड़ा निस्तारण और सोलर हैंड पंप से मिली काफी राहत : गोविंद वर्मा
Uncategorizedउत्तराखंडचुनाव

माताओं और बहिनों की समस्या का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी/ हर घर से कूड़ा निस्तारण और सोलर हैंड पंप से मिली काफी राहत : गोविंद वर्मा

451

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने माताओं और बहिनों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया।
गुरुवार को अपराह्न तीन बजे लोहाघाट में नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने कई जगह जनसंपर्क किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने कहा कि उन्होंने माताओं और बहिनों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि वह नगर लोहाघाट को एक आदर्श नगर बनाना चाहते हैं। जिसमें उनके बीते पांच साल के कार्यकाल में लोहाघाट आदर्श नगर बनने की प्रगति पर है। नगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई और पानी के लिए हर जगह सोलर हैंडपंप लगाकर उन्होंने माताओं और बहिनों की समस्या का काफी हद तक समाधान किया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही नगर लोहाघाट में सरयू का पानी लाकर पूरी तरह पानी की समस्या का निदान कर देंगे। जिसका कार्य प्रगति पर है। वर्मा ने कहा कि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी वह हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते