Home उत्तराखंड लोहाघाट महेन्द्र और अंकिता बाराकोट में सीमा और सुनीता ने प्रमुख पद के लिए करवाया नामांकन
उत्तराखंडचुनाव

लोहाघाट महेन्द्र और अंकिता बाराकोट में सीमा और सुनीता ने प्रमुख पद के लिए करवाया नामांकन

537

लोहाघाट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते बाराकोट और लोहाघाट में दो-दो प्रत्यशियों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया।
सोमवार को ब्लाक सभागार लोहाघाट में आरओ बिम्मी जोशी और बीडीओ कविन्द्र सिंह रावत की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया सपन्न हुई। जिसमें लोहाघाट ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेन्द्र ढेक और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा ने ब्लाक प्रमुख पद पर अपना नामांकन करवाया। इसके साथ ही जेष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रकाश सिंह और किशोर सिंह रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए शोबन सिंह और प्रकाश चन्द्र ने अपना नामांकन करवाया। आरओ ने बताया कि 14 अगस्त को चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया में भाजपा की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, राजू गड़कोटी, गिरीश कुंवर मौजूद रहे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, संजय पांडेय, महेश जोशी, भुवन चौबे, योगेश सामंत, हरीश सिंह, महेश सिंह, शुभम माहरा आदि रहे। वहीं बाराकोट में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा आर्या और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को आरओ दिप्ती कीर्ति तिवारी और एडीओ पंचायत भुवन पांडेय ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के लिए दो प्रत्याशियों के साथ जेष्ठ उप प्रमुख के लिए दरबान सिंह और देवेन्द्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए केशवी देवी और कमला ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बाराकोट में भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते