Home उत्तराखंड शिक्षकों के त्रैवार्षिक अधिवेशन में गोविंद बोहरा छठवीं बार बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
उत्तराखंडचुनावशिक्षा

शिक्षकों के त्रैवार्षिक अधिवेशन में गोविंद बोहरा छठवीं बार बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

1.2k

:::सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ
लोहाघाट। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का सातवां त्रैवार्षिक अधिवेशन शुरू हुआ। इस दौरान गोविंद बोहरा छठवीं बार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में त्रैवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माणकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष बोहरा ने आधुनिक तकनीकी का शिक्षण प्रक्रिया में उपयोग कर नोनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा छात्र संख्या बढाने संकल्प लिया गया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि नौनिहालो की शिक्षा में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। बोहरा ने शिक्षकों का आह्वान करते हुये कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और शिक्षकों की समस्त समस्याओं का निदान संगठन करेगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी और बीईओ घनश्याम भट्ट के निर्देशन में पर्यवेक्षक घन नाथ गोस्वामी, करन सिंह सामंत, अमित वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट ने जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, उप मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष लेखाकार समेत 21 पदों हेतु नामांकन किये गये। सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन होने के कारण निर्विरोध जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। संचालन कैलाश फर्त्याल ने किया।

——————————————————————————————————सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
लोहाघाट। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के सातवें त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव अधिकारी घनश्याम भट्ट ने बताया कि जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल, उपाध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, सुरेंद्र वर्मा, नवीन जुकरिया, योगेश चर्तुवेदी, नीमा टम्टा, चंद्र किशोर पांडेय, मंत्री बंशीधर थ्वाल, संयुक्त मंत्री कीर्ति भट्ट, उप मंत्री गंगा दत्त भट्ट, हरीश पांडेय, संगठन मंत्री कैलाश ओली, नवीन ज़करिया, महेश पांडेय, गौरी भट्ट, चंद्र किशोर पांडेय, प्रचार मंत्री भुवनेश्वरी जोशी, संजय कुमार, चतुर सिंह मेहरा, अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, लेखाकार प्रमोद भट्ट आदि का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।
—————————————————————————————————
ये लोग मौजूद रहे
लोहाघाट। शिक्षकों के त्रैमासिक अधिवेशन में जीवन मेहता, उत्तम सिंह फर्त्याल, बंशीधर थ्वाल, डीडी जोशी, रवीश पचौली, रुद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र वर्मा चंद्र, किशोर पांडेय, कमल जोशी, नरेश फर्त्याल, सुशीला चौबे, नीमा टम्टा, महेश उप्रेती, गिरधर राम, चतुर सिंह, मीना मेहरा, रजनी वर्मा, महेश पांडेय, योगेश चर्तुवेदी, नरेश जोशी, कीर्ति भट्ट, शंकर अधिकारी, पुष्पा वर्मा, हरविनोद पंत, रेखा बोहरा, कैलाश ओली, विनोद गहतोड़ी, किशोर पंगरिया, भारती पांडेय, रजनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
——————————————————————————————————-
आज केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे
लोहाघाट। आज रामलीला मैदान में अधिवेशन के दूसरे दिन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी शपथ दिलाएंगे। इस दौरान शैक्षिक उन्न्ययन गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते