Home उत्तराखंड संयमित और नियमित दिनचर्या रखने से होगी लक्ष्य प्राप्ति: राजू गड़कोटी
उत्तराखंडसमाज

संयमित और नियमित दिनचर्या रखने से होगी लक्ष्य प्राप्ति: राजू गड़कोटी

315

 

लोहाघाट। जीआईसी कर्णकरायत में कॅरियर काउंसिलिंग और गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबी की 36 वाहिंनी के हिमवीर भी शामिल रहे।
मंगलवार को प्रधानाचार्य एसबी लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईटीबीपी की 36 वाहिनी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए लक्ष्य केंद्रित कार्य करने का आह्वान किया गया। राज्य आंदोलनकारी व जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने युवा अवस्था के दौरान अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक क्षेत्र में करने आवाह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को सुनियोजित और नियमित तरीके से हासिल करने की रणनीति बनाकर तैयार करनी चाहिए। उन्होंने नियमित दिनचर्या, संयमित जीवन, अनुशासन, धैर्य और नैतिकता का परिचय देते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गोपाल वर्मा नारायण दत्त, प्रकाश गिरी, जगदीश जोशी, जीवन राय, विनीत उपाध्याय, मंजू विश्वकर्मा, वीणा वर्मा, रेखा उप्रेती, सुनीता कालाकोटी, पवन कुमार, राजेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

स्वामी दिव्याकृपानंद ने गुरुकुलम एकेडमी में विद्यार्थियों को सनातन धर्म और एकाग्रता का दिया संदेश

लोहाघाट। चम्पावत मार्ग में स्थित गुरुकुलम एकेडमी में आध्यात्मिक एवं शैक्षिक वातावरण...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते