लोहाघाट। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अन्तराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांपलेक्स के तरणताल में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी स्पर्धा में लोहाघाट के विहान पुनेठा और प्रयान पुनेठा ने सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। दोनों होनहारों की उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई।
बीते 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 13 वर्षीय विहान ने बालक अन्डर 15 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर व 100 मीटर बटरफ्लाई में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर् मेडल प्राप्त किया और 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक पाया। वहीं उनके भाई सात साल के प्रयान पुनेठा ने अन्डर 11 आयु वर्ग के बेकस्ट्रोक में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने इन दोनों तैराकों की खूब सराहना की।
यह दोनों खिलाड़ी लोहाघाट निवासी हैं और डॉ. अशोक पुनेठा के पुत्र हैं। जो सीनियर पेट्रोलियम साइंटिस्ट हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि उन्होंने दोनों बेटों को बचपन से ही तैराकी के गुर सिखाए हैं। दोनों होनहारों की उपलब्धि पर लोहाघाट में उनके बड़े भाई डॉ. केके पुनेठा, हेम पुनेठा, दीप चंद्र पुनेठा,उत्तराखंड फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, शिक्षक महेश जोशी, नवल राय, चंद्र किशोर पांडेय, जीवन मेहता, मुकेश साह, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने खुशी जताई।






















Leave a comment