Home उत्तराखंड राईकोट के बुंगा-बनस्वाड़ में डामरीकरण करने की मांग उठाई
उत्तराखंडसमाज

राईकोट के बुंगा-बनस्वाड़ में डामरीकरण करने की मांग उठाई

179

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में राइकोट कुंवर के बुंगा-बनस्वाड़ तोक पर डामरीकरण करने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने डीएम सहित कई विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
सोमवार को गांव के मोहन सिंह बिष्ट, जोगा राम, केदार सिंह, कैलाश सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मरोड़ाखान लिंक रोड से राईकोट कुंवर के बुंगा व बनस्वाड़ तोक तक करीब तीन किलोमीटर सड़क बननी है। जिसमें वर्ष 2011 में विधायक निधि से एक किलोमीटर सड़क को काटा गया और एक किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के श्रमदान से कटी है। लेकिन आज तक सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया। बरसातों में सड़क जोखिम भरी हो जाती है, जिससे हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही पक्की सड़क के अभाव में लोगों को आलू आदि कृषि उत्पादों को मंडी तक ले जाने में कठिनाईयां होती हैं। जबकि सड़क की अनापत्ति डीएम, लोक निर्माण विभाग के ईई और आरईएस को भी दे दी है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क पर डामरीकरण करने के लिए लोक विभाग को हस्तांतरित करने की मांग उठाई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते