
लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
पिथौरागढ़ मार्ग में स्थित अल्पाइन कांवेंट स्कूल के प्रबंधक डीडी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार रहे। उन्होंने वार्षिक गतिविधियां में अव्वल रहे छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कमांडेंट ने नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने पर स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक परीक्षा में कक्षा वार प्रथम तीन स्थानों में आने वाले बच्चों और साल भर की गतिविधियों में अव्वल आने वालों को पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती आदि गीतों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संचालन सोनी पुजारी ने किया।इस मौके पर शिक्षिका हेमा बोहरा, प्रियंका वर्मा, दीपमाला राय, श्याम, दीपा गड़कोटी, सूरज बोहरा, सरिता भट्ट, लोकेश पांडेय, गीता महारा, करिश्मा जोशी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।






















Leave a comment