Home उत्तराखंड पशुपालकों ने दूध के दाम 45 रुपया करने की मांग उठाई, एसडीएम को दिया ज्ञापन
उत्तराखंडसमाज

पशुपालकों ने दूध के दाम 45 रुपया करने की मांग उठाई, एसडीएम को दिया ज्ञापन

557

::मंहगांई के दौर पर लोगों का मुख्य व्यवसाय दूध बेचकर ही आजीविका अर्जित करना है
लोहाघाट। पशुपालकों ने दूध के दाम 45 रुपया करने की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान कलीगांव, रायनगर, डैंसली, राईकोट, फोर्ती, सुंई आदि गांव से महिलाएं और लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे।
शनिवार को सचिन जोशी के नेतृत्व में पशु पालकों ने दूध के दाम बढाने की मांग पर एसडीएम नितेश डांगर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पशुओं के चारे में वृद्धि होने के कारण पशुपालकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बाजार में पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती में कभी जंगली जानवर तो कभी अतिवृष्टि तो कभी सूखे की मार के कारण उन्हें हमेशा नुकसान ही हो रहा है। पशुपालकों को दूध मुख्य व्यवस्याय रह गया है। उन्होंने एसडीएम से बाजार में दूध के दाम 45 रुपया लीटर करवाने की मांग उठाई। एसडीएम ने कहा कि वह जल्द ही दुग्ध विक्रेताओं के साथ भी बैठक कर दोनों की सहमति के आधार पर दूध के दाम में बदलाव कर दिया जाएगा। इस मौके पर हरीश चन्द्र कापड़ी, राजेन्द्र राय, जगदीश पुजारी, कैलाश चन्द्र जोशी, महेश सिंह मेहता, दीपक सिंह मेहता, प्रकाश मेहता, गणेश दत्त राय, देवेन्द्र प्रसाद, जानकी राय, पुष्पा देवी, कलावती देवी, दीपा राय, मीरा मेहता, गीता राय, हेमा राय, नंदा देवी, नीलम राय, गंगा राय, भावना कापड़ी, पुष्पा देवी, प्रियंका कापड़ी, गीता कापड़ी, उर्मिला देवी, सुशीला राय, हीरा देवी आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते