Home उत्तराखंड डीएम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय 39 वर्षों की सेवा काल के बाद हुए सेवानिवृत्त, डीएम सहित कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
उत्तराखंडसमाज

डीएम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पाण्डेय 39 वर्षों की सेवा काल के बाद हुए सेवानिवृत्त, डीएम सहित कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

385

लोहाघाट। जिलाधिकारी कार्यालय चंपावत के प्रभारी अधिकारी रहे लोहाघाट ग्राम पाटन पाटनी निवासी भगवत प्रसाद पाण्डेय राजस्व विभाग में 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अधिवर्षता पर सेवा निवृत्त हो गये। उल्लेखनीय है कि भगवत पाण्डेय वर्ष 1985 से राजस्व विभाग में जनपद पिथौरागढ़ और चम्पावत् में कलक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के प्रभारी के अलावा तहसील थल और लोहाघाट में तहसीलदार पद पर भी कार्यरत रहे। मालूम हो जनपद चंपावत के सृजन होते ही पाण्डेय जनपद पिथोरागढ़ से चंपावत आये और सीमित संसाधनों और कार्मिकों की कमी के बाद भी अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन किया गया।
भगवत पाण्डेय की सेवानिवृत्त पर जिलाकार्यालय सभागार चम्पावत में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई दी गई।
ज़िला अधिकारी नवनीत पाण्डे ने कहा कि भगवत पाण्डेय का राजस्व विभाग में सेवाकाल शानदार रहा ईमानदारी से भरा रहा। डीएम चम्पावत ने भी भगवत प्रसाद पाण्डेय से जुड़े हुए विभिन्न पुराने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। ज़िला अधिकारी ने कहा कि भगवत पाण्डेय रिटायर होने के बाद भी समाज के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे क्योंकि उनके पास ज्ञान,साहित्य एवं अनुभव की गठरी साथ है। मालूम हो कि भगवत पाण्डेय एक सरकारी सेवक के साथ साथ साहित्यकार भी रहे हैं। विगत वर्ष ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके कहानी संग्रह का लोकार्पण भी किया था ।
वही विदाई समारोह में भगवत प्रसाद पाण्डेय ने अपने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड राज्य में किये गए सेवा काल में रहे अधिकारियों के साथ अनुभवों एवं क़िस्सों को साझा किया गया।
इसअवसर पर विदाई कार्यक्रम में जिलाधकारी ने एन.आई.सी. के जरिये अमेरिका से उनके पुत्र को भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ कर चर्चा की।
इस अवसर पर ज़िला अधिकारी कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी एवं वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की तारीफ़ की। विदाई समारोह में उनको स्मृति चिन्ह एवं विभिन्न उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। विदाई भाषण में कई कर्मियों की अपने अनुभव साझा करते हुए आँखें भी नम हुई। इस अवसर पर अपर ज़िला अधिकारी जय वर्धन शर्मा ,सीएओ गीता गौतम, कमल चंद्र तिवारी, डीडीएमओ देवेन्द्र पटवाल, के साथ ही कलक्ट्रेट कर्मी अशोक पुनेठा, पूरन पांडे, नवीन देउपा, हिमांशु वर्मा, प्रकाश जोशी, राहुल उपाध्याय, मोहन सिंह कार्की, गिरधारी नाथ,अनेंद्र राणा,रमेश वर्मा,गोदावरी शर्मा,लीला देवी आदि उपस्थित रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते